Hanuman Chalisa

Ramadan 2020 : भारत में कब से शुरू हो रहा है रमजान का महीना, जानिए

Webdunia
Ramadan 2020
 

* रमजान 2020 : कोरोना के खात्मे के लिए मांगेंगे दुआ
 
इस वर्ष रमजान उल मुबारक का चांद अगर इस साल अगर चांद 23 अप्रैल को दिखाई देता है तो 24 अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं अगर चांद 24 अप्रैल को दिखता है तो 25 अप्रैल से पवित्र रमजान (Ramadan 2020) माह शुरू हो सकता है। कोरोना संकट के इस दौर में मुस्लिम समुदाय खास एहतियात बरतते हुए रमजान मास का शुभारंभ करेंगे।
 
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नौवां महीना रमजान का होता है। रमजान के पवित्र महीने में मुसलमान लोग रोजा रखते हैं और उसके बाद चांद देखकर ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाते हैं। पवित्र रहमत और बरकत से भरा रमजान का महीना मोमिनों को अल्लाह से प्यार और लगन जाहिर करने के साथ खुद को खुदा की राह की सख्त कसौटी पर कसने का मौका देने वाला यह महीना बेशक हर बंदे के लिए नेमत है। रमजान माह का एक-एक मिनट बहुत कीमती होता है। इस पूरे महीने में इस्लाम धर्म के लोग भूखे-प्यासे और बुरे कामों से तौबा कर हर अच्छे से अच्छे कार्य करने के साथ रोजे रखते हैं। 
 
कोरोना संकट के इस दौर में मुस्लिम समुदाय खास एहतियात बरतते हुए रमजान मास का शुभारंभ करेंगे। रमजान (रोजा) के महीने में अपने-अपने घरों में नमाज पढ़कर पूरी तरह लॉकडाउन का पालन करने की कोशिश के साथ-साथ इस समयावधि में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए साफ दिल और नियत के साथ अल्लाह से दुआ करेंगे। 
 
इस्लाम धर्म के अनुसार रमजान रहमत बरकत और मगफिरत का महीना है। अल्लाह ने मुसलमानों पर रोजे इसलिए फर्ज फरमाए हैं जिससे अपने अंदर तकवा परहेजगारी पैदा कर सके। इन दिनों में यदि कोई व्यक्ति भूखा-प्यासा रहता है और बुरे काम नहीं छोड़ता तो उसका रोजा सिर्फ फांके के सिवा कुछ नहीं है। अल्लाह को ऐसे लोगों के रोजे पसंद नहीं जो बुरे काम न छोड़े। अल्लाह रमजान में हर इंसान को मौका देता है कि वह अपने बुरे कामों से तौबा करे और अच्छे काम करने का दृढ़ संकल्प करें। रमजान में हर नेक और बुरे काम का बदला सत्तर गुना अधिक होता है। 
 
शरीयत की किताबों में आया है यदि कोई व्यक्ति रमजान में बुरे कार्य करता है तो उसके बुरे कामों का बदला सत्तर गुना अधिक मिलेगा और इसी तरह अच्छे काम करेगा तो उसको सत्तर गुना अधिक सवाब मिलेगा। रमजान माह में यह उपवास लगातार तीस दिनों तक चलते हैं। रमजान के महीने में घरों में ही नमाज़ पढ़कर लॉकडाउन का पालन करना लाभदायी रहेगा। 

-RK

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

2026 में इन 4 राशियों का होगा पूरी तरह कायाकल्प, क्या आप तैयार हैं?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

Basant Panchami 2026: वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाए जाएगा

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

धर्म संसार

तिल द्वादशी व्रत कब और क्यों किया जाता है, जानें महत्व और पूजा विधि और मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जनवरी, 2026)

15 January Birthday: आपको 15 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मकर संक्रांति: अब 14 नहीं, 15 जनवरी को मना रहे हैं लोग?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जनवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख