Hanuman Chalisa

रोजा में सेहत का कैसे रखें ध्यान, ये टिप्स आएंगे काम

Webdunia
इन दिनों पवित्र माह रमजान जारी है तथा इस महीने में रोजा रखने वालों को कई बार स्वास्थ्य (ramadan n health) संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी कोरोना तथा बढ़ती गर्मी और पल-पल बदलते मौसम के कारण हर किसी का बीमार होना आम बात है और ऐसे समय में रोजे रखकर दिन-भर भूखे-प्यासे रहकर धूप में घूमना भी कोई आसान बात नहीं है। 
 
रमजान के महीने में सेहत का अधिक ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता हैं, क्योंकि इस महीने में पूरा जैविक चक्र बदल जाता है तथा इन दिनों में 14-15 घंटे से ज्यादा का रोजा रखना आसान नहीं होता है। 
 
आपकी इसी समस्या को दूर करने लिए हम आपके लिए खास तौर पर लेकर आए हैं रोजा के दौरान सेहतमंद बने रहने के खास 11 टिप्स-Fasting and your health 
 
1. जो लोग रोजा रख रहे हैं वे सेहरी के समय जल्दी उठकर आराम से खाएं, एक के ऊपर एक जल्दी-जल्दी चीजों को नहीं खाएं तथा डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबरयुक्त चीजों के सेवन को प्राथमिकता दें। 
 
2. जब रोजा के दिनों में ज्यादा गर्मी पड़ रही हो तो ऐसे समय में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अत: खानपान का पूरा ध्यान रखना ही उचित होगा। 
 
3. इन दिनों रोजेदारों को चाहिए कि वे फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट लें। 
 
4. जिन लोगों का बीपी कम होने की शिकायत हैं या रोजे के दौरान ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, तो ऐसे लोगों को चाहिए कि वे पैरों को सीधे करके लेट जाएं और 10-15  मिनट के लिए पैरों को ऊपर की ओर रख लें। इससे दिमाग़ में रक्त की आपूर्ति सही तरीके से होना शुरू होगी। 
 
5. रोजा के दिनों में आसानी से पचने वाला भोजन ही लें जिसमें आप तेल और मसाला कम हो, ऐसा शोरबा वाले सालन खाएं। 
 
6. सेहरी यानी सूरज निकलने से पहले भोजन आदि लेते समय प्रोटीन से भरपूर खुराक लें ताकि आपको दिनभर भूख का अहसास और कमजोरी महसूस ना हो।
 
7. इन दिनों फाइबरयुक्त चीजों को अपने खाने में शामिल करें, जैसे फल और हरी सब्जियां, क्योंकि यह चीजें धीरे-धीरे पचती हैं, इनसे शरीर को तरलता भी मिलती रहेगी तथा इनको खाने से दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होगा तथा खालीपन नहीं लगेगा। 
 
8. इस बात का भी ध्यान रखें कि इफ्तार यानी रोजा खोलते समय खजूर और फलों का अधिक सेवन करें एकदम से ज्यादा मात्रा में पानी न पीएं। 
 
9. इसमें आप आम शेक, खजूर शेक तथा शरबत का सेवन करें। 
 
10. यदि आप गैस या अपच के रोगी हैं तो सेहरी तथा इफ्तार के समय खाने में एहतियात बरतें तथा जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाएं।
 
11. रोजा के समय भूख, सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि महसूस हो रहा हो तो साबुत अनाज, नटस, सब्जियां और फल तथा डेयरी प्रोडक्ट को अपने भोजन में शामिल करें।

Fasting and your health
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख