Hanuman Chalisa

Shab-E-Qadr 2025: क्या होती है शब-ए-कद्र की रात? इस दिन जरूर करें ये 3 काम

WD Feature Desk
गुरुवार, 27 मार्च 2025 (14:40 IST)
2025 Shab e Qadr : शब-ए-कद्र, जिसे 'लैलतुल-क़द्र' भी कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान के महीने में आने वाली सबसे पवित्र रातों में से एक है। इस रात को 'मुकद्दर की रात' या 'भाग्य की रात' भी कहा जाता है।ALSO READ: ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

शब-ए-कद्र मुसलमानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण रात है। इस रात में वे खुदा से अपने करीब होने की कोशिश करते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रार्थना करते हैं। वर्ष 2025 में शब-ए-कद्र 27 मार्च को पड़ने की उम्मीद है, यह रमज़ान के महीने की 27वीं रात होती है तथा यह रात चांद के दिखने पर निर्भर करती है। 
 
शब-ए-कद्र का महत्व: इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, इसी रात को कुरान का पहला प्रकाशन हुआ था। यह रात हजार रातों से भी बेहतर मानी जाती है। इस रात में मुसलमान खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और दुआएं करते हैं। की शब-ए-कद्र रात बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस रात को जो भी मुसलमान सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करता है, उसके सारे गुनाह माफ हो जाते हैं।ALSO READ: कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख
 
शब-ए-कद्र 2025 में कब है?
- शब-ए-कद्र की सही तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है।
- आमतौर पर यह माना जाता है कि लैलतुल कद्र रमजान की 27वीं तारीख को होती है।
- यह रमजान के आखिरी दस दिनों की विषम रातों (21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं या 29वीं) में से एक होती है।
- मान्यताओं के अनुसार, शब-ए-कद्र 2025 में 27 मार्च को मनाई जा सकती है।
- इसलिए, 2025 में शब-ए-कद्र 22, 24, 26, 28 और 30 मार्च की रात को होगा।
 
शब-ए-कद्र में क्या होता है?
1. इस रात में मुसलमान रात भर जागकर नमाज पढ़ते हैं, कुरान पढ़ते हैं और दुआएं करते हैं।
2. मुसलमान लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं।
3. इस रात में दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। अत: लोग अपनी क्षमतानुसार गरीब तथा जरूरतमंदों लोगों को विशेष चीजों का दान करते हैं।ALSO READ: जमातुल विदा क्या हैं, कैसे मनाया जाता है?
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अगला लेख