Hanuman Chalisa

Ramayan: रावण को ये वानर रोज रात में करता था परेशान, तब दशानन ने की उसकी श्रीराम से शिकायत

अनिरुद्ध जोशी
Ramayan: भगवान श्रीराम ने सुग्रीव के साथ मिलकर वानर सेना का गठन किया था। इस सेना में एक से बढ़कर एक शक्तिशाली वानर थे। इन वानरों में अपार शक्ति होती थी। इनमें से तो कई उत्पाति वानर भी थे। इन वानरों को कंट्रोल में रखना बहुत मुश्‍किल होता है। इसलिए वानरों के प्रत्यके गुट का एक यूथपति होता था। उस काल में कपि नामक जाति के वानर होते थे जोकि अब लुप्त हो गए हैं। उन्हें में से एक द्वीत या द्विविद नाम का वानर था जो महा उत्पाति था।ALSO READ: हनुमानजी को जब वानर द्वीत बना लेता है बंधक
 
 
वानर द्वीत: द्वीत या द्विविद नाम का एक वानर भयंकर ही शक्तिशाली था। वानरों के राजा सुग्रीव के मन्त्री का नाम मैन्द था। मैन्दा का भाई द्विविद था। यह महाशक्तिशाली और भयंकर था। दोनों भाइयों में दस हजार हाथियों का बल था। यह किष्किन्धा की एक गुफा में अपने भाई के साथ रहता था। जब श्रीराम की वानर सेना का गठन हुआ तो इसे भी सेना में शामिल किया गया। ALSO READ: Ramayan: बजरंगबली को छोड़कर रामायण काल के 5 सबसे शक्तिशाली वानर
 
रावण को करने लगा परेशान : राम और रावण के युद्ध में दिन के युद्ध के बाद युद्ध नहीं होता था परंतु वह द्वीत रात्रि में चुपचाप से लंका में प्रवेश कर जाता था। रात्रि में रावण शिवजी की आराधना करता था तो वह उस आराधना में खलल डालता था। रावण उस वानर द्वीत से बहुत परेशान हो गया तो उसने श्रीराम को एक पत्र लिखकर कहा कि तुम्हारे यहां का वानर रात्रि में आकर मेरी शिव पूजा में विघ्न डालता है। जब शाम के बाद युद्ध समाप्त हो जाता है तो फिर यह उपद्रव क्यों? यह तो युद्ध के नियम के विरूद्ध है। कृपाय इस वानर के उत्पात को बंद कराएं।
 
राम ने समझाया उस वानर को : यह पत्र पढ़कर रामजी ने सुग्रीव से कहा कि पता करो कि वह वानर कौन है। फिर राम जी आंख बंद करते हैं तो उन्हें सब पता चल जाता है। श्री राम ने उस वानर को बुलाकर समझाया कि अब रात्रि में लंका नहीं जाना है और उपद्रव नहीं करना है लेकिन वह वानर द्वीत माना ही नहीं। तब प्रभु श्री राम ने कहा कि इससे अब युद्ध नहीं लड़वाना है इसे किष्किंधा वापस भेज दो। ALSO READ: रामायण और महाभारत के योद्धा अब कलयुग में क्या करेंगे?
 
वानर द्वीत के मन में शत्रुता आ गई : उस वानर को युद्ध शिविर से निकाल दिया परंतु वह वानर किष्किंधा गया ही नहीं। उसने सुग्रीव और हनुमान से ही बेर पाल लिया। उसने समझा कि इन्होंने ही मेरी शिकायत की है।
 
बलराम ने किया था उस वानर का वध : यह उत्पाति वानर लंबी उम्र के कारण महाभारत काल के भौमासुर यानी नरकासुर और पौंड्रक कृष्‍ण यानी नकली कृष्ण का मित्र बना। महाभारत काल में उसने बलराम और हनुमानजी से युद्ध किया था। बाद में बलरामजी ने इसका वध कर दिया था।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

Asha Dooj 2026: आशा दूज या आसों दोज व्रत क्यों रखते हैं, जानें महत्व, पूजा विधि और कथा

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों है खास दिन, क्या करते हैं ईसाई लोग इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अप्रैल, 2026)

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख