पद्मश्री साहित्यकार पर बलात्कार का केस

Webdunia
मंगलवार, 26 मार्च 2013 (18:21 IST)
FILE
महाराष्ट्र। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध मराठी लेखक लक्ष्मण माने के खिलाफ कथित रूप से तीन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता रहे 63 वर्षीय इस लेखक के खिलाफ सतारा के पास ही स्थित जकतवाड़ी में ‘आश्रम शाला’ (आदिवासी छात्रों का आवासीय विद्यालय) में खाना बनाने वाली तीन महिलाओं ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है।

इन तीनों ने अपनी शिकायत में माने पर आरोप लगाया कि इस स्कूल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे माने ने नौकरी पक्की करने के बहाने उनके साथ बलात्कार किया। वहीं सतारा तालुका के पुलिस निरीक्षक श्रीरंग लांघे ने बताया कि इन तीनों की शिकायत पर सोमवार रात माने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लांघे ने बताया कि ये तीनों पीड़िता विवाहित हैं और इनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। इनका आरोप है कि माने ने उन्हें स्कूल का स्थाई कर्मचारी बनाने का झांसा देकर वर्ष 2003 से वर्ष 2010 के बीच उनका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने बताया कि माने की तलाश में वे उसके घर सहित उन जगहों पर भी गए, जहां माने जाया करता था, लेकिन वे उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं।

इस मामले में जब माने के बेटे से संपर्क किया गया तो उसने कहा कि पूर्व विधान पार्षद रह चुके उसके पिता के खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। स्कूल के ही कर्मचारियों ने उन्हें साजिश के तहत इस मामले में फंसाया है।

माने को वर्ष 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इस बीच शिवसेना, भाजपा की स्थानीय इकाई सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने माने को मिले पद्मश्री के सम्मान को वापस लेने की मांग की है। (भाषा)

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन