मेघों ने थामी मुंबई की लगाम

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2009 (23:58 IST)
मुंबई और उपनगरों में सोमवार रात से हो रही बारिश से महानगर की जीवनरेखा कहने वाली लोकल ट्रेन (उपनगरीय रेल सेवा) मंगलवार दोपहर ठप हो गई। निचले इलाकों में जहाँ दिनभर लोग घरों में पानी उलेचते रहे, वहीं सड़कें फिर गड्ढों से पट गईं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीनिवास मुंदगेकर के अनुसार दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पाँच बजे के बीच मध्य रेलवे के मुख्य मार्ग और हार्बर मार्ग पर 200 उपनगरीय रेल सेवाएँ रद्द की गईं।

उन्होंने बताया कि घाटकोपर, कुर्ला, वडाला रोड आदि स्टेशनों पर पटरियाँ पानी में डूब गई थीं। इसके अलावा लंबी दूरी की आठ गाड़ियों के निर्धारित समय में परिवर्तन किया गया।

पश्चिम रेलवे सूत्रों के अनुसार वहाँ ट्रेन सेवा पूरी तरह ठप होने की नौबत नहीं आई, लेकिन ट्रेनें लगभग एक घंटे देरी से चल रही थीं। सड़क यातायात के हाल भी बहुत अच्छे नहीं थे और कई जगह जलजमाव के कारण वाहन कछुए की चाल से रेंगते दिखाई दिए।

हालाँकि वर्षा चूँकि कल रात से हो रही थी, इसलिए कई नौकरीपेशा लोग घरों से निकले ही नहीं। स्कूल, कॉलेजों में भी शिक्षकों की छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर एक दिन की हड़ताल के कारण उपस्थिति काफी कम थी।

ऐसे में मुंबई में फँसे लोगों को दूरदराज के उपनगरों में घरों तक पहुँचाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने अतिरिक्त बसें चलाईं। मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से ठाणे तक 92 बसें चलाई गईं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी मुंबई और इसके उपनगरों में रह-रहकर तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में यानी आज सुबह साढ़े आठ बजे तक कोलाबा में 119.10 मिमी और सांताक्रूज में 147.10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इस बीच पुणे से मिली खबरों के अनुसार पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर जाने और शहर में सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की खबरें हैं।

मौसम विभाग की निदेशक मेधा कोहले के अनुसार पुणे समेत महाराष्ट्र के आंतरिक इलाकों में मानसून की गतिविधि में सुधार की उम्मीद है।

पुणे के अलावा पड़ोसी सतारा और अहमदनगर में भी लगातार बारिश की खबरें हैं। इन जिलों के प्रमुख बाँधों पानशेत, वरसगाँव और पावना में क्रमशः 106, 98 और 181 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा होने से पेयजल की समस्या हल होने की उम्मीद है।

उधर, कोल्हापुर से मिली खबरों के अनुसार आज सुबह से हो रही तेज वर्षा के कारण पंचगंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कोल्हापुर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले राधानगरी बाँध में भी इसकी क्षमता का 46 फीसदी हिस्सा पानी से भर गया है।

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

इंडिगो के विमान में बम की खबर से हड़कंप, टेक ऑफ से पहले विमान खाली कराया

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार