कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम से प्रतिबंध हटा

Webdunia
रविवार, 3 फ़रवरी 2013 (18:12 IST)
FILE
कमल हासन की तमिल फिल्म ‘विश्वरूपम’ से रविवार को प्रतिबंध हटाते हुए इसके प्रदर्शन का रास्ता साफ कर दिया गया। करीब एक हफ्ते से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए अभिनेता-निर्देशक ने एक दिन पहले ही मुस्लिम समूहों के साथ समझौता किया।

अधिक बजट की फिल्म के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। राज्य में जिला अधिकारियों ने रविवार को प्रतिबंध वापस ले लिया। मुस्लिम संगठनों का कहना था कि कुछ दृश्यों से उनकी भावना आहत हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा को हटा लिया गया है। मुस्लिम संगठनों के बढ़ते विरोध के चलते हिंसा की आशंका के मद्देनजर सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था और मुख्यमंत्री जयललिता ने सरकार की कार्रवाई का बचाव किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे राज्यभर के 524 थिएटरों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की स्थिति में नहीं हैं, जहां इसका 25 जनवरी से प्रदर्शन किया जाना था।

सरकार की मध्यस्थता में हासन और मुस्लिम संगठनों के बीच शनिवार को बैठक हुई जिसमें गतिरोध खत्म हुआ। बैठक में अभिनेता कुछ दृश्यों को काटने और कुछ डायलॉग की ध्वनि हटाने पर सहमत हुए।

प्रतिबंध लगने के बाद कई नाटकीय मोड़ आए जब 58 वर्षीय अभिनेता ने तमिलनाडु या देश से बाहर किसी धर्मनिरपेक्ष स्थान पर चले जाने तक की चेतावनी दी। समझौते के बाद हासन ने 23 जनवरी को लगे दो हफ्ते के प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका को वापस लेने की पेशकश की।

एकल न्यायाधीश की पीठ ने रिलीज को अनुमति दे दी थी जबकि खंडपीठ ने प्रतिबंध को बरकरार रखा था। तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनी बहुभाषी फिल्म को पहले 11 जनवरी को रिलीज किया जाना था।

फिल्म को पहली बार तब बाधा का सामना करना पड़ा जब अभिनेता ने इसे डीटीएच पर जारी करने का निर्णय किया जिसका थिएटर मालिकों ने विरोध किया जिससे उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए इसका रिलीज रोक दिया था।

फिल्म का तमिल संस्करण केरल और कर्नाटक में चल रहा है और उत्तर भारत के सिनेमा घरों में ‘विश्वरूपम’ का प्रदर्शन भी जारी है। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

kanchenjunga express train accident : सुबह से ही खराब था ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना मामले में बड़ा खुलासा

Delhi Airport में पावर ब्लैक आउट, मची अफरा-तफरी, यात्री परेशान

वायनाड सीट छोड़ने पर बोले राहुल गांधी- मुश्किलभरा फैसला, प्रियंका ने कहा- कमी महसूस नहीं होने दूंगी

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग