अब हेलीकॉप्टर से देखिए कंचनजंगा का खूबसूरत नजारा

Webdunia
रविवार, 2 मार्च 2014 (10:47 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारत की सबसे उंची चोटी कंजनजंगा का खूबसूरत नजारा अब लोग हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे। सिक्किम सरकार ने अपने इस मनोरम स्थल पर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की है।

राज्य के पर्यटन मंत्री भीम धुंगेल ने एक बयान में बताया, 'कंजनजंगा की पांच चोटियों का नजारा देखने के लिए हर साल करीब आठ लाख पर्यटक आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 लाख तक पहुंच जाए।'

सिक्किम के पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने के मकसद से बुनियादी ढांचे के विकास तथा पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया है। राज्य की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से यह स्थान रोमांच पसंद पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने वाला है।

क्या है कंचनजंगा की विशेषता...


कंचनजंगा भारत की पहचान वाले वाले प्रतीकों में से एक है। 8,586 मीटर उंचाई वाला यह पर्वत भारत में सबसे उंचा और दुनिया का तीसरा सबसे उंचा पर्वत है।

सिक्किम सरकार की कोशिश है कि लोग राज्य के ज्यादातर हिस्सों से यह खूबसूरत नजारा देख सकें। पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा राजधानी गंगटोक से उपलब्ध रहेगी। कंजनजंगा पर्वत दिन के अलग अलग समय में अलग अलग रंग का नजर आता है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा पूरे साल उपलब्ध है, लेकिन मार्च से मई तथा सितंबर से नवंबर के बीच इसका मुख्य रूप संचालन होगा। (भाषा)
Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ पर सियासत, क्या बोले भाजपा नेता कपिल मिश्रा?

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर रोक की मांग, क्या है चुनावों से कनेक्शन?

Pune Porsche Accident : नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, 5 जून तक निगरानी केंद्र में भेजा

Weather Update: राजस्थान में पारा 48 डिग्री पर पहुंचा, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट