गैंगरेप के बाद फांसी, तीन गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 30 मई 2014 (12:11 IST)
FILE
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने ती न आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना उसैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है।

गांव की 14 और 15 वर्षीया दो किशोरियों के शव बुधवार को गांव के निकट एक पेड़ से लटके मिले थे। दोनों मंगलवार देर शाम शौच जाने के लिए निकली थी और उसके बाद से ही लापता थीं। परिजनों ने गांव के ही पप्पू, अवधेश और बृजेश पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं, प्रभारी पुलिस अधीक्षक मान सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने कहा कि आरोप है कि परिजनों ने मंगलवार रात घटना की सूचना उसैत थाने के मुख्य आरक्षी छत्रपाल सिंह और सर्वेश कुमार को दी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

कहीं शव सड़ गल रहे, कहीं वंदेभारत बदहाल, हर तरफ ये दुर्दशा क्‍यों पसर रही है?

क्यों नहीं घट रही महंगाई दर, RBI गवर्नर ने बताया

फिरोजाबाद में सड़क पर तांडव, पथराव, आगजनी और फायरिंग

भीषण गर्मी से 21% रह गया जलाशयों का भंडारण, CWC ने जारी की रिपोर्ट

NEET पर बिहार में सियासी घमासान, सम्राट चौधरी के साथ दिखा मास्टर माइंड अमित आनंद

सभी देखें

नवीनतम

रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर भड़का भारत, कार्रवाई की मांग

नोएडा में भीषण गर्मी, 3 दिन में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए 75 शव

International Yoga Day : PM मोदी बोले, योग बन गया है एक-दूसरे को जोड़ने वाली शक्ति

बड़ी खबर, NEET पर बवाल के बीच लोक परीक्षा कानून 2024 लागू

Haj Yatra : भारत के 1.2 लाख लोगों ने की हजयात्रा, एक तिहाई हाजियों की उम्र 60 साल से ज्‍यादा