छह साल में साकार हुआ उमर का सपना

Webdunia
गुरुवार, 1 जनवरी 2009 (17:22 IST)
चाहत से उपलब्धि तक का सफर पूरा करने वाले नेशनल कॉन्फ्रे ंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला को सबसे कम उम्र में जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए छह साल लंबा संघर्ष करना पड़ा।

विदेश राज्यमंत्री के तौर पर 24 अगस्त 2002 को उन्होंने कहा था कि वे सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकारी ने कहा था कि मैं सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूँ लेकिन यह पार्टी नेतृत्व एवं जम्मू-कश्मीर की जनता पर निर्भर करता है।

पाँच जनवरी को उमर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उनकी चाहत पूरी हो जाएगी। परिस्थितियाँ 2002 के चुनावों में ही उनके पक्ष में हो सकती थीं, लेकिन उमर गांदेरबल से चुनाव हार गए, जिसे नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ कहा जाता है।

इसके अलावा मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीडीपी ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया, जिससे उमर की महत्वाकांक्षा खत्म हो गई। उस समय वे सिर्फ 32 साल के थे। इस बार जब वे मुख्यमंत्री बनेंगे तो राज्य के सबसे क म उम् र क े सीए म होंगे।

प्रफुल्ल महंत देश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हुए थे। उन्होंने सिर्फ 31 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वर्तमान रक्षामंत्री एके एंटनी 1977 में 37 साल की उम्र में केरल के मुख्यमंत्री बने थे।

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया