दो आतंकी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Webdunia
बुधवार, 13 अगस्त 2014 (08:21 IST)
FILE
जालंधर। जालंधर पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स तथा खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के संयुक्त आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करके बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।

जालंधर के पुलिस महानिरीक्षक (जोन-2) निर्मल सिंह ढिल्लो ने सोमवार को यहां बताया कि जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहात) नारिंदर भार्गव की अगुवाई में पंजाब पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाया था। वह स्वयं दो दिन से जम्मू में थे और इसी दौरान आज पुलिस दल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

महानिरीक्षक ने बताया, दोनों कुख्यात आतंकवादियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हरमीत सिंह उर्फ पिंटू तथा करनजीत सिंह उर्फ पम्मा के रूप में की गई है। दोनों जम्मू के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ जालंधर देहात पुलिस के भोगपुर थाने में ‘गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम’ की धारा 17ए 18 और 20 भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 121, 120 बी तथा आर्म्‍स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, जांच में पता चला है कि आतंकी गतिविधि को अंजाम देने तथा लोगों के मन में भय उत्पन्न करने के लिए पिंटू और पम्मा ने अपने अपने संगठन के सहयोग से एक आतंकी गिरोह का निर्माण किया था।

इस आतंकवादी मॉड्यूल का नियंत्रण हरमीत सिंह उर्फ मिंटू तथा रंजीत सिंह उर्फ नीटा के हाथ में था। ये दोनों क्रमश: आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स तथा खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सरगना हैं। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस