न्यू ईयर से पहले दिल्ली पुलिस ने अचानक खाली करवाए मॉल

Webdunia
बुधवार, 30 दिसंबर 2015 (10:46 IST)
नई दिल्ली। नए साल से पहले दिल्ली पुलिस ने किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात प्रमुख मॉलों और शॉपिंग परिसरों को खाली कराया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन सुरक्षा अभ्यासों के लिए शहर में सभी पुलिस रेंज के संयुक्त आयुक्तों को पहले से निर्देश दिया गया था और समूचा ऑपरेशन पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) की निगरानी में हुआ। अभ्यास का बड़ा हिस्सा रात नौ बजे के बाद किया गया क्योंकि नया साल मनाने वाले लोगों के देर शाम उमड़ने की उम्मीद होती है।
 
मॉक ड्रिल में आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने का अभ्यास किया गया। एनएसजी, स्वात कमांडो के अलावा दिल्ली पुलिस ने आतंकियों को मारने और पीड़ितों को मदद पहुंचाने, उन्हें अस्पताल तक ले जाने का अभ्यास किया। इसके अलावा सभी इमरजेंसी सेवाओं को भी ड्रिल में शामिल किया गया। इसमें फायर बिग्रेड, एंबुलेंस सर्विस शामिल रहीं। इसे ऑपरेशन ब्लैक रोज का नाम दिया गया था। मॉक ड्रिल कई मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाके में की गई है। (एजेंसियां)

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा