मनोहरलाल खट्टर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Webdunia
मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (13:16 IST)
चंडीगढ़। मनोहर लाल खटट्‍र को हरियाणा में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले खट्टर को मोदी का करीबी माना जाता है।

 60 वर्षीय खट्टर गैर जाट हैं और पंजाबी समुदाय से राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें आज सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

खट्टर राज्य में भाजपा के पहला मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है।

पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में पार्टी के नवनिर्वाचित 47 विधायकों की बैठक में खट्टर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू के साथ शर्मा भी मौजूद थे जिन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था।

खट्टर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 40 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में काम किया। रोहतक जिले में जन्मे खट्टर ने करनाल सीट से चुनाव लड़ा और 63,736 मतों के भारी अंतर से निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है।

दिनेश शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की पहली सरकार के शपथग्रहण समारोह की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री पद के एक अन्य आकांक्षी रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राम विलास शर्मा ने कहा कि उन्होंने खट्टर के नाम का प्रस्ताव किया जिसका कैप्टन अभिमन्यु और प्रेम लता (कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले वीरेन्द्र सिंह की पत्नी) समेत कई विधायकों ने समर्थन किया। अभिमन्यु का नाम भी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के आंकाक्षियों में लिया जा रहा था।
 
शर्मा ने कहा कि वे सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलेंगे।खट्टर के इस पद के लिए चुने जाने से हरियाणा में 18 साल बाद कोई गैर जाट नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
 
इससे पहले गैर जाट समुदाय से मुख्यमंत्री बनने वाले अंतिम नेता भजन लाल थे जो 1991 से 1996 तक इस पद पर रहे। उनके बाद बंसीलाल, ओम प्रकाश चौटाला (दो बार) और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (दो बार) मुख्यमंत्री रहे।
 
इस बार हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47, इनेलो को 19, कांग्रेस को 15, एचजेसी.बीएल को दो और बीएसपी एवं अकाली दल को एक-एक सीट मिलीं। निर्दलीय के खाते में पांच सीटें गई। (भाषा)
Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

इसराइल पर फ़लस्तीनियों को तरह- तरह की यातनाओं के आरोप, जांच की उठी मांग

आतंकी दहशत के बीच अनंतनाग, राजौरी व पुंछ जिलों में कल होगा मतदान, सुरक्षा प्रबंध कड़े

ग़ाज़ा में सहायता के अभाव में पसरने लगी बीमारियां, राहत नहीं मिली तो बढ़ेगा संकट का ग्राफ

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे 6 श्रद्धालु

live : जयराम रमेश के पीएम मोदी से 4 सवाल, क्या हिमाचल रैली में देंगे जवाब?