J&K के उधमपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 67 घायल

Webdunia
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (18:01 IST)
उधमपुर/ जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। बस मुंगरी खोर गली से उधमपुर शहर जा रही थी। बस जैसे ही क्रीमाची मानसर पहुंची, एक घुमावदार मोड़ से गुजरने के दौरान ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस मुंगरी खोर गली से उधमपुर शहर जा रही थी। बस जैसे ही क्रीमाची मानसर पहुंची, एक घुमावदार मोड़ से गुजरने के दौरान ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अधिकारियों ने बताया कि वाहन पलटकर 40 फुट नीचे जा गिरा।

घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकतर छात्र और कार्यालय जाने वाले यात्री हैं जिनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले पिछले महीने 15 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में पुंछ से राजौरी की तरफ से आ रही एक बस सीमावर्ती जिले राहुरी के मंजाकोट के दुहरी रेलियट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कम से कम 25 लोग घायल हो गए थे।
Edited by : Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति से क्यों खुश हैं सपा विधायक पूजा पाल?

LIVE: मुलाकात से पहले ट्रंप की चेतावनी, क्या युद्ध विराम के लिए राजी होंगे पुतिन?

रूस पर नए प्रतिबंधों से ईयू-भारत संबंधों पर क्या असर होगा?

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, निमंत्रण पत्रों में क्या है खास?

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

अगला लेख