chhat puja

रूड़की में महिला भिखारिन के पास खजाना, कट्टों में मिले नोट और सिक्के, 12 सालों से मांग रही थी भीख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (23:48 IST)
मंगलौर में मोहल्ला पठानपुरा से इस महिला भिखारिन के पास से नोटों का अंबार मिलने की वीडियो सोशल मीडिया में छायी हुई है। बताया जाता है कि पठानपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक घर के बाहर 12 सालों से भीख मांगने वाली महिला भिखारी को जब वहां से हटाया तो वह उसने अपने पास रखे कट्टों को भी उठा लिया।
ALSO READ: JDU का बड़ा फैसला, 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
इसी दौरान किसी ने उसके कट्टों को खोल कर देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गयी। भिखारी के पास दो कट्टों में नोट और सिक्के भरे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही महिला को हटाने के लिए लोगों ने भिखारिन का झोला उठाया, उसके अंदर 10 और 20 के नोटों के साथ सिक्कों के बंडल दिखाई दिए। खबरों के मुताबिक यह महिला कई सालों से इसी मकान के बाहर रह रही थी।
ALSO READ: चिकोटी काटी, कोहनी मारी, Nitin Gadkari के सामने लड़ पड़ीं 2 महिला अधिकारी, वीडियो वायरल
मानसिक रूप से अस्थिर मानी जाने वाली यह महिला दिनभर भीख मांगकर अपने झोले में कुछ न कुछ जमा करती थी। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि उसके पास इतनी बड़ी रकम हो सकती है। बरामद हुई राशि लगभग एक लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।   Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या हुआ था 2011 में चांदी का हाल? क्या सोना-चांदी खरीदने का यह सही समय है

क्‍या वेनेजुएला पर होगा हमला, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत, राष्ट्रपति मादुरो ने भी उतारी सेना

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार, CM डॉ. यादव बोले- महिला सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

चिकोटी काटी, कोहनी मारी, Nitin Gadkari के सामने लड़ पड़ीं 2 महिला अधिकारी, वीडियो वायरल

Punjab : माता-पिता ने नशे के लिए 6 महीने के बच्चे को कबाड़ी को बेचा, पंजाब का है मामला

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर कुमार अमेरिका से दिल्ली लाया गया

JDU का बड़ा फैसला, 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

इंदौर में द.अफ्रीका को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया बनी टेबल टॉपर, भारत से होगा सेमीफाइनल

UP : बुर्के की आड़ में पनप रहा है आतंकवाद और फर्जीवाड़ा, संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार, CM डॉ. यादव बोले- महिला सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

अगला लेख