यह कैसा इलाज, 1 माह के मासूम को 40 बार लोहे की गर्म छड़ से दागा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (15:29 IST)
Odisha news in hindi : ओडिशा के नबरंगपुर जिले में इलाज के नाम पर एक महीने के बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से करीब 40 बार दागने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
 
अधिकारियों ने बताया कि बच्चा नबरंगपुर जिले के चंदाहांडी खंड के गंभरीगुडा पंचायत के फुंडेलपाड़ा गांव का निवासी है। उसे इलाज के लिए उमरकोट उप-संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
नबरंगपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. संतोष कुमार पांडा ने अस्पताल का दौरा किया और बताया कि शिशु के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्चे के पेट और सिर पर दागने के करीब 30 से 40 निशान हैं। घटना को अंधविश्वास की वजह से अंजाम दिया गया क्योंकि परिवार के सदस्यों का मानना था कि अगर बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा जाएगा तो उसकी बीमारियां ठीक हो जाएंगी।
 
चिकित्सक ने बताया कि दस दिन पहले बच्चे को बुखार आया था और वह बहुत रो रहा था। बच्चे के परिजनों का मानना ​​था कि उस पर किसी बुरी आत्मा का साया है। चिकित्सक से इलाज कराने की बजाय उन्होंने बच्चे को 30-40 बार लोहे की गर्म छड़ से दागा, इस विश्वास के साथ कि इससे वह ठीक हो जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि लोहे की गर्म छड़ से दागने के बाद जब वह गंभीर रूप से बीमार हो गया तो उसे उमरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
सीडीएमओ ने बताया कि दूरदराज के इलाकों में इस तरह की प्रथाओं का लंबे समय से चलन है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने चंदाहांडी खंड पर ध्यान केंद्रित करने और लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है जिससे बच्चों को लोहे की गर्म छड़ से दागने के बजाय उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया जाए।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख