नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से की 10.50 लाख की ठगी

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (15:35 IST)
नोएडा (यूपी)। जनपद गौतमबुद्ध नगर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को हैक कर लिया तथा खाते से कई बार में 10 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए।
 
नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहने वाली पलक अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 10 मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वालों ने कहा कि वे घर बैठे एक ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से मोटी रकम कमा सकती हैं।
 
यादव ने बताया कि पीड़िता ने उनकी बात पर विश्वास करके ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को हैक कर लिया तथा खाते से कई बार में 10 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More