Navratri : गुजरात में 24 घंटे में गरबा के दौरान हार्टअटैक से 10 की मौत, 1100 इमरजेंसी कॉल, सरकार ने घोषित किया अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (10:31 IST)
Navratri Garba Celebrations In Gujarat : गुजरात में नवरात्रि में गरबे की धूम देखते ही बनती है। लोग गरबा कर देवी की आराधना करते हैं। इन सबके बीच गरबे के दौरान हार्ट अटैक से हो रही मौतों की खबर डराने वाली है। मीडिया खबरों के मुताबिक बीते 24 घंटे में गरबा के दौरान हार्ट अटैक आने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
हालांकि इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। सभी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। 
 
पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ती ऐसी घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है। गरबा के दौरान हुई इन घटनाओं से एक्सपर्ट भी चिंतित हैं।
 
गरबों के दौरान 1100 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल्स भी आए। मीडिया खबरों के मुताबिक बीते 6 दिनों में हृदय संबंधी समस्याओं के लिए 521 इमरजेंसी कॉल और सांस फूलने की समस्या के लिए 609 कॉल एम्बुलेंस सेवाओं के पास किए गए।

सरकार ने घोषित किया अलर्ट : हृदय संबंधी समस्याओं में अचानक बढ़ोतरी के बाद सरकार ने भी अलर्ट घोषित कर दिया है। सरकार ने ऐसे आयोजनों के आयोजकों से सभी जरूरी कदम उठाने को भी कहा है। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि अगर लोग अस्वस्थ महसूस करते हैं तो उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो।  Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

अगला लेख
More