दही-हांडी कार्यक्रम के दौरान 111 'गोविंदा' घायल, 11 अस्पताल में भर्ती

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (22:27 IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर दही-हांडी समारोह के दौरान कम से कम 111 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
बीएमसी ने बताया कि घायलों में से अधिकतर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 11 को अस्पताल में भर्ती किया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
 
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों को ‘गोविंदा मंडली’ के घायल सदस्यों का मुफ्त उपचार करने का निर्देश जारी किया है। शाम छह बजे तक घायलों में से 17 का इलाज केईएम अस्पताल, 11 का जीटी अस्पताल, 10 का राजावाड़ी अस्पताल और 9 का नायर अस्पताल में उपचार हुआ।
इस उत्सव के दौरान दही से भरी मटकी को ऊंचाई पर लटकाया जाता है और मानव पिरामिड बनाकर गोविंदा उसे तोड़ते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में इस खेल का आयोजन किया जाता है। खेल के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की घटनाएं आम बात हैं।
 
मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में दही हांडी कार्यक्रमों और गोविंदा मंडलियों को काफी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार ने लोकप्रिय उत्सव दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख