मोरबी पुल हादसे में राजकोट के BJP सांसद के परिवार के 12 सदस्यों की मौत, बोले-दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

Webdunia
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (11:02 IST)
मोरबी। मच्छू नदी पर बना झूला पुल गिरने से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक 200 से अधिक कर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। खबरों के मुताबिक रेस्क्यू का काम अंतिम चरण में है। 
ALSO READ: Gujarat Morbi Cable Bridge Collapse : देश में 2000 के बाद 12 पुल हादसे, इतने लोगों की गई जान
हादसे में राजकोट से भाजपा सांसद मोहन भाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई है। रिश्तेदार बहन की जेठानी के परिवार के सदस्यों, चार बेटियों, चार दामाद और बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया में मोहन भाई कुंदरिया ने कहा कि पुल के दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।
ALSO READ: Gujarat Morbi Cable Bridge Collapse : act of God नहीं, धोखाधड़ी का कृत्य है मोरबी पुल हादसा, वायरल हुआ PM मोदी का वीडियो
राज्य के सूचना विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के पांच दल, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के छह दल, वायु सेना का एक दल, सेना की दो टुकड़ियां तथा भारतीय नौसेना के दो दलों के अलावा स्थानीय बचाव दल तलाश अभियान में शामिल हैं। तलाश अभियान रात से चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख