MP के पन्ना में 2 दिन में मिले 35.86 कैरेट के 15 हीरे

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (20:31 IST)
पन्ना। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में पन्ना की उथली खदानों में पिछले 2 दिनों में श्रमिकों ने 15 कीमती हीरों का खनन किया है। इन हीरों का कुल वजन 35.86 कैरेट है और आधिकारिक नीलामी के दौरान इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए होगी। इन कीमती हीरों को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है और 18 अक्टूबर से इनकी नीलामी की जाएगी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन हीरों का कुल वजन 35.86 कैरेट है और आधिकारिक नीलामी के दौरान इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए होगी। खनन विभाग के निरीक्षक अनुपम सिंह ने कहा कि श्रमिक प्रकाश मजूमदार को बुधवार को जरुआ पार खदान में 3.64 कैरेट वजन का हीरा मिला।
 
इसी प्रकार कृष्णा कल्याणपुर पाटी की खदानों से कल्लू सोनकर को 6.81 कैरेट तथा राजेश जैन को 2.28 कैरेट, राहुल अग्रवाल को 4.32 कैरेट का और राजाबाई रायकवार ने 1.77 कैरेट का हीरा निकाला। अधिकारी ने कहा कि कृष्ण कल्याणपुर पाटी की उथली खदानों से गुरुवार को अलग-अलग वजन के कम से कम दस हीरे निकाले गए।
 
उन्होंने कहा कि दुकमान अहिरवार सबसे भाग्यशाली खनिक बन गए, क्योंकि उन्हें लगभग 2.46 कैरेट वजन के छह हीरे मिले। इसी तरह अशोक खरे ने 6.37 कैरेट के दो हीरे निकाले, जबकि जगन जड़िया को 4.74 कैरेट का और लखन केवट को 3.47 कैरेट का हीरा मिला।
 
उन्होंने कहा कि इन कीमती हीरों को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है और 18 अक्टूबर से इनकी नीलामी की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद प्राप्त राशि उन लोगों को दी जाएगी, जिन्हें ये हीरे मिले हैं।Edited by : Chetan Gour (भाषा)
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख