महिला के पेट से निकाला गया 15 किलोग्राम का ट्यूमर, कई महीनों से परेशान थी महिला

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (10:09 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के पेट से करीब 15 किलोग्राम वजन के गर्भाशय संबंधी ट्यूमर को ऑपरेशन करके निकाला गया है। अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्त्री और प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. उषा कुमारी के मुताबिक महिला रोगी की उम्र 40 साल है तथा उसे पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
प्रोफेसर डॉ. उषा कुमारी के नेतृत्व में ही चिकित्सकों के एक दल ने महिला की सर्जरी कर उसके पेट से यह ट्यूमर निकाला है। डॉ. उषा कुमारी ने कहा कि हम आलमगंज इलाके की रहने वाली रूपा देवी की जांच रिपोर्ट को देखकर चौंक गए थे। उसे पिछले कई महीनों से परेशानी थी। वह मंगलवार को अस्पताल में आई थी जिसके बाद उसकी जांच की गई थी।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्जरी के बाद से महिला खतरे से बाहर है। डॉ. उषा कुमारी ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार एनएमसीएच में हमारे विभाग में सर्जरी द्वारा निकाला गया ट्यूमर अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख