छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 नक्सली गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (21:40 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 4 इनामी नक्सलियों समेत 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कवासी पाले उर्फ जोगी को पकड़ने पर आठ लाख रुपए, पदाम सोमा पर पांच लाख रुपए तथा नक्सली पदाम देवा और नीलम कवासी पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से 8 नक्सली गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बुधवार को 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस महीने की 22 तारीख को सुरक्षाबलों को ओरछा थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बतया कि दल जब क्षेत्र में था तब नक्सली सुरक्षाबलों को देखकर छिपने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से आपत्तिजनक पोस्टर, बिजली के तार, बैटरी, फावड़ा, सब्बल और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सड़क काटकर आवागमन बाधित करने तथा अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

2000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने में 430 रुपए की तेजी

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

अगला लेख