UP में 17 चिकित्सा अधिकारियों को किया बर्खास्त, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया यह कारण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (19:23 IST)
17 medical officers dismissed in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लंबे समय से ड्यूटी पर कथित रूप से गैर हाजिर रहने के लिए विभिन्न जिलों में तैनात 17 चिकित्साधिकारियों को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब, अपराधियों पर सरकार का कोई असर नहीं : इमरान मसूद
पाठक ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया, चिकित्सकीय सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान किए जाने में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी से लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किए जाने के निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मेरे द्वारा दिए गए हैं।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले के मायने क्या हैं?
उन्होंने कहा, जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है। मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है।
 
पाठक ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि बर्खास्त किए गए चिकित्साधिकारी किन-किन जिलों में तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उपमुख्यमंत्री का आदेश प्राप्त हो गया है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र में जिला जजों के साथ शूद्र जैसा व्यवहार, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा

LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर, ट्रंप और मेलोनी को छोड़ा पीछे

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

अगला लेख