गुजरात : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास झील से 194 मगरमच्छों को हटाया

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (14:47 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के नर्मदा जिला में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास एक झील में नौकायान करने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पिछले 2 साल में झील से 194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केवड़िया में सरदार वल्लभ पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास पंचमुली झील स्थित है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है, लेकिन झील में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं, जो सैलानियों के लिए खतरा बन सकते है।

केवड़िया क्षेत्र के वन अधिकारी विक्रमसिंह गभानिया ने बताया, 2019-20 (अक्टूबर-मार्च) में हमने 143 मगरमच्छों को यहां से दूसरी जगह पहुंचाया। 2020-21 में 51 और मगरमच्छों को गांधीनगर और गोधरा में दो बचाव केंद्रों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लेकिन अब भी काफी तादाद में मगरमच्छ मौजूद हैं।
ALSO READ: जेल में बंद सुशील कुमार की नई डिमांड, प्रोटिन डाइट के बाद अब TV की मांग
उन्होंने बताया कि 2019-20 में बचाए गए 73 मगरमच्छों को सरदार सरोवर जलाशय में छोड़ा गया। झील से निकाले गए मगरमच्छों को बाद में पंचमहल जिले के गोधरा और गांधीनगर स्थित बचाव केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने बताया, मगरमच्छों को पकड़ने के लिए करीब 60 जाल बिछाए गए हैं।
ALSO READ: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंडक और सिकरहना नदी बरपा रहीं कहर
झील के जिस हिस्से में सीप्लेन (पानी से उड़ने व उतरने वाले जहाज) का परिचालन होता है (अहमदाबाद से केवड़िया के बीच), वह पूरी तरह सुरक्षित है। राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार 2019 में गुजरात राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (जीएसएफ डीसी) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास पंचमुली झील में नौकायान की शुरुआत की।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में नौकायान पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है और खासकर सप्ताहांत में यहां भारी भीड़ रहती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख