गुजरात के गिर में शेर के 2 शावकों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (23:09 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित गिर के जंगल में शेर के 2 शावकों की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिर पश्चिम वन क्षेत्र के मलिया वन्य रेंज स्थित जुजारपुर गांव में हुई।
 
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसवदा ने कहा कि 6-7 महीने के शावकों के शव को बुधवार को विपुल भीखा के खेत में बने कुएं में तैरते हुए देखा गया।
 
उन्होंने कहा कि शावकों की मौत डूबने की वजह से हुई। वसवदा ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि गिर में एशियाई शेरों की कुंए में गिरकर असमय मौतों की घटनाएं सामान्य हैं।
 
पहले गुजरात सरकार ने उच्च न्यायालय को भरोसा दिया था कि गिर के आसपास के कुओं को ढंका जाएगा ताकि इनमें गिरने से शेरों की मौत नहीं हो। गुजरात वन विभाग द्वारा 10 जून को शेरों की संख्या 29 प्रतिशत वृद्धि के साथ 674 होने की घोषणा के बाद शेरों की अप्राकृतिक मौत का राज्य में यह पहला मामला है। शेरों की गणना 5-6 जून को की गई थी। (भाषा)  (Photo : Twitter/@narendramodi)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

अगला लेख