पुलवामा में मुठभेड़, मस्जिद के अंदर छुपे 2 और आतंकवादी ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (10:56 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 और आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 3 हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पोम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
ALSO READ: पाकिस्तान की 'आतंकी' सेना LoC पर जुटी, हमले की आशंका
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया। बल ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें गुरुवार को 1 आतंकवादी मारा गया था और 2 अन्य एक मस्जिद में घुस गए। अधिकारी ने बताया कि बल ने रातभर मस्जिद को घेरे रखा।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बल ने आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखते हुए बल ने आतंकवादियों को मार गिराया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए न गोलीबारी की गई औ न ही आईईडी का इस्तेमाल किया गया।
 
आईजीपी ने कहा कि संयम और पेशेवराना अनुभव काम आए। न गोलीबारी की गई और न आईईडी का इस्तेमाल। केवल आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी। मस्जिद के अंदर छुपे दोनों आतंकवादी मारे गए हैं। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को शुरू हुई मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी है। वहां गुरुवार को 1 आतंकवादी मारा गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

BJP ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना, राजधानी को 'उड़ता बेंगलुरु' कहा

भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, रिकॉर्ड 236.59 गीगावॉट पर पहुंची

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया यह आरोप...

EVM के डेटा को लेकर कपिल सिब्बल ने Supreme Court से किया यह आग्रह

सांसद की खाल उतार ली, हड्डियों के छोटे टुकड़े किए, इस खौफनाक हत्‍याकांड के लिए मुंबई से हायर किया था कसाई

अगला लेख