गुजरात के तट से पकड़ी गई 2 हजार करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तान से लाई जा रही थी

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (21:25 IST)
नई दिल्ली। एनसीबी ने शनिवार को कहा कि उसने नौसेना के साथ संयुक्त अभियान में देश के पश्चिमी तट पर समुद्र से 763 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। बरामद किए गए मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
 
एनसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि जब्त किए गए मादक पदार्थों में 529 किलोग्राम चरस, 234 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और थोड़ी हेरोइन भी जब्त की गई है।
एनसीबी ने कहा कि यह पहला ऐसा अभियान है जिसमें समुद्र के बीचों-बीच कार्रवाई की गयी। बीच समुद्र में मादक पदार्थ की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी और नौसेना की खुफिया इकाई के साथ साझा किया गया था, जिससे एक संयुक्त अभियान चलाया गया। मादक पदार्थ की बड़ी खेप की बरामदगी के बाद उसे गुजरात के पोरबंदर तट पर ले जाया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख