राहतभरी खबर, मुंबई में 29 जनवरी से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (12:59 IST)
मुंबई। मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में शुक्रवार से 204 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ ही उपनगरीय नेटवर्क पर चालू सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 2,985 हो जाएगी। वर्तमान में ये सेवाएं यात्रियों के चुनिंदा वर्ग के लिए ही उपलब्ध हैं।
 
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 204 अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने के साथ कुल लोकल ट्रेन सेवाओं की लगभग 95 प्रतिशत सेवाएं बहाल हो जाएंगी, जो कोविड-19 महामारी से पहले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही थीं। 
ALSO READ: रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, फरवरी से शुरू होगी IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा
लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सभी यात्रियों को उपनगरीय ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने पर निर्णय जल्दी ही किया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए केवल कुछ श्रेणी के यात्रियों को ही मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है जिसमें महिलाएं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शामिल हैं।
 
मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि मध्य रेलवे ने अब 1,580 उपनगरीय सेवा की संख्या को बढ़ाकर 1,685 कर दिया है और पश्चिमी रेलवे ने 1,201 सेवाओं को बढ़ाकर 1,300 कर दिया है। यह शुक्रवार से प्रभावी होगा। संयुक्त वक्तव्य जारी करने से पहले पश्चिमी रेलवे ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर 100 प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं बहाल कर देगा, लेकिन बाद में यह निर्णय वापस ले लिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 को दी मंजूरी

कानपुर और लखनऊ में नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर संचालित होंगी ई-बसें

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन

अगला लेख