आतंकियों के कब्जे से 21 किलो हेरोइन और पौने 2 करोड़ रुपए बरामद

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 11 जून 2020 (19:29 IST)
जम्मू। पाकिस्तान परस्त आतंकी कश्मीर में आतंकवाद को जिन्दा रखने के लिए अब नार्कोटिक्स का भी सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में हंदवाड़ा में पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस ने पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। इनके पास से 21 किलो हेरोइन, 1.75 करोड़ रुपए की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
 
एसपी हंदवाड़ा डा जीवी सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल था, जिसका आज पर्दाफाश हुआ है। पकड़े गए लश्कर आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है। इनसे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
 
गुरुवार को 11 जून को हंदवाड़ा पुलिस को उत्तरी कश्मीर में सक्रिय बहुत बड़े पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल के बारे में जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की। 
एसएसपी हंदवाड़ा जीवी संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि सूचना के आधार पर मारे गए छापे के दौरान उनकी टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी साथियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 21 किलोग्राम हेरोइन और 1.75 करोड़ रुपए मूल्य की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई।
 
एसपी हंदवाड़ा ने कहा कि तीनों की पहचान कर ली गई है। मुख्य आरोपी इफ्तिखार इंद्राबी है, जो एक कुख्यात ड्रग तस्कर है। उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। दूसरा आदमी उसका दामाद मोमिन पीर और तीसरा इकबाल-उल-इस्लाम है। इस मॉड्यूल में और गिरफ्तारियां होने जा रही हैं।
 
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। ये जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की आर्थिक मदद के लिए ड्रग के धंधे में शामिल थे। इनकी पहचान हो गई है। इससे आने वाले पैसों का इस्तेमाल ये जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए करते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख