Cyclone Amphan: भदरक में 218 गर्भवती महिलाओं के दिए देवदूत साबित हुए कोस्ट गार्ड के जवान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 मई 2020 (22:52 IST)
भदरक (ओडिशा)। विकराल चक्रवात अम्फान की परवाह किए बगैर भारतीय तट रक्षक दल ने बहादुरी का परिचय देते हुए भदरक में 218 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन महिलाओं में वे 60 प्रसूता भी शामिल थी, जिन्होंने 19 और 20 मई को बच्चों को जन्म दिया था। इन सभी के लिए कोस्ट गार्ड के जवान देवदूत साबित हुए।
 
कोस्ट गार्ड के जवानों ने सभी माताओं को विश्वास दिलाया कि वे न तो उन्हें कुछ होने देंगे और न ही उनके बच्चों को। कोस्ट गार्ड ने भदरक में विभिन्न अस्पतालों से 158 अन्य मरीजों की जिंदगी भी बचाई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
 
अम्फान चक्रवात ने उड़ीसा में भारी तबाही मचाई है और इससे भदरक भी अछूता नहीं रहा। यहां पर मूसलधार बारिश और तेज हवाओं की वजह से काफी नुकसान हुआ। बिजली सेवाएं भी ठप हो गई है। समाचार लिखे जाने तक यहां पर राहत और बचाव कार्य प्रारंभ हो चुका है।
 
ओडिशा में एनडीआरएफ की टीमों ने सड़कों को साफ करने का अभियान शुरू कर दिया है। अम्फान तूफान की वजह से उड़ीसा में 1 लाख 48 हजार 486 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। संबंधित जिलों के कलेक्टर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था में जुट गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख