Hanuman Chalisa

Lockdown में मेघालय से 65 किलोमीटर तक पैदल चले 25 श्रमिक, प्रशासन ने राहत शिविर में भेजा

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (12:17 IST)
तुरा (मेघालय)। देश में कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर बंद के बीच 25 प्रवासी श्रमिकों का एक समूह 62 किलोमीटर तक पैदल चलकर असम में प्रवेश की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले की जांच चौकी पर रोक दिया गया। 
ALSO READ: कैसे बचाएं 40 करोड़ श्रमिकों को और गहरी गरीबी में जाने से?
इस समूह में 4 महिलाएं और कई बच्चे हैं। घर पहुंचने की उम्मीद लिए इन्होंने अपनी यात्रा पश्चिमी खासी हिल्स जिले के शालंग गांव से शुरू की थी।
 
उत्तरी गारो हिल्स के पुलिस प्रमुख अब्राहम टी. संगमा ने बताया कि ये श्रमिक असम के गोलपारा जिले से हैं। विभिन्न जांच चौकियों से बचने के लिए इन्होंने आंतरिक मार्गों और जंगलों का सहारा लिया। लेकिन टीम ने इन्हें दिनाडूबी जांच चौकी पर रोक लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन इन्हें एक राहत शिविर में ले गया। श्रमिकों को भोजन और शरण दिया गया और यह समूह तब तक यहां रुकेगा, जब तक कि दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही शुरू न हो जाए।अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम खासी हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स से ऐसे कई श्रमिक दिनाडूबी में रोके गए हैं और उन्हें विभिन्न राहत शिविरों में भेजा गया है। 
 
उत्तरी गारो हिल्स के उपायुक्त एससी साधु ने बताया कि हम इस संबंध में 20 अप्रैल के बाद निर्णय लेंगे। अभी के लिए ये राहत शिविर में रहेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख