Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता

हमें फॉलो करें 2500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (11:50 IST)
crypto scam : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 2022 में राज्य में सामने आए 2,500 करोड़ रुपए के क्रिप्टोकरंसी घोटाले के सरगनाओं में से एक मिलन गर्ग को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मिलन गर्ग (35) को बुधवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह थाईलैंड के बैंकॉक भागने की कोशिश कर रहा था।
 
उत्तरी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक धुल्लर के अनुसार, मिलन गर्ग कथित रूप से नकली क्रिप्टोकरंसी की डिजाइनिंग और विपणन में शामिल था। घोटाले के सामने आने के बाद गर्ग दुबई भाग गया था। वह जून में भारत लौटा था और फिर से देश छोड़कर भाग रहा था कि तभी उसे कोलकाता हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर शिमला लाया गया है।
 
धुल्लर ने बताया कि आरोपी अब तक फरार मुख्य सरगना सुभाष शर्मा का प्रमुख सहयोगी है और वह क्रिप्टोकरंसी की डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर विकास और विपणन में शामिल था।
 
हजारों लोगों को शिकार बनाने वाला क्रिप्टोकरंसी घोटाला 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन 2022 में यह प्रकाश में तब आया जब ठगी करने वालों ने निवेशकों को अपना मुंह बंद नहीं रखने पर पैसा गंवाने की धमकी दी। इस संबंध में अब तक 300 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
 
पुलिस ने अब तक इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और 70 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। प्रमुख आरोपियों में मंडी निवासी हेमराज और सुखदेव तथा ऊना जिला निवासी अरुण गुलेरिया और अभिषेक शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में भारी बारिश से परिवहन सेवाएं बाधित, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें