Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में भारी बारिश से परिवहन सेवाएं बाधित, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें

पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में भारी बारिश

हमें फॉलो करें मुंबई में भारी बारिश से परिवहन सेवाएं बाधित, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (11:46 IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण रेल और बस सेवाएं प्रभावित हो गईं जिससे दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण कुछ सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया जिससे परिवहन सेवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई। यात्रियों ने बताया कि उपनगरीय रेल सेवाएं कम से कम 15 से 20 मिनट के विलंब से चल रही हैं।

 
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और समुद्र में उठी ऊंची लहरों के कारण हार्बर लाइन पर चूना भट्टी में रेल की पटरियों पर पानी भर गया। समुद्र में उठी ऊंची लहरों और भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया है।

 
अधिकारियों ने बताया कि एक रेलगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर रेल सेवाएं विलंब से चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी उपनगरीय रेल सेवाओं का संचालन सुचारु है। सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मुंबई के द्वीप शहर में औसतन 78 मिलीमीटर बारिश हुई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में औसतन 57 मिलीमीटर और पश्चिमी मुंबई में 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने शहर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar News: शुरुआती कारोबार में ऑलटाइम हाई के बाद Sensex और Nifty में रही गिरावट