झारखंड में बस और ट्रक की टक्कर में 3 बच्चों की मौत, 8 घायल

बस बारातियों को ले जा रही थी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 मार्च 2024 (11:45 IST)
Bus and truck collide in Jharkhand : झारखंड के लोहरदगा जिले में बारातियों को ले जा रही एक बस एवं ट्रक (bus and truck) की टक्कर में 3 बच्चों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह जानकारी देते पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र 6 माह से 6 साल के बीच थी।
ALSO READ: Assam Accident: असम में भीषण सड़क दुर्घटना, बस की ट्रक से टक्कर में 14 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुडू इलाके के ताती गांव के पास शुक्रवार रात हुई। कुडू पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने बताया कि हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। ट्रक चालक सहित 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि बारात रांची जिले के बोरेया इलाके में गई थी। पुलिस ने बताया कि बस गुमला जिले की ओर जा रही थी और इसी दौरान दुर्घटना हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

अगला लेख