महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 3 बच्चों ने दी Delta Plus को मात

Webdunia
मंगलवार, 29 जून 2021 (17:58 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 3 बच्चों ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के डेल्टा प्लस (Delta Plus) वैरिएंट को मात दे दी। ये बच्चे कुछ समय पहले संक्रमित पाए गए थे। यह जानकारी जिला सिविल सर्जन ने दी है। 
 
रत्नागिरी जिले में अब तक 3 हजार बच्चे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिला सर्जन ने कहा कि बच्चों में से केवल एक की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इस बीच राज्य में डेल्टा प्लस वेरियंट के 21 मरीज मिले हैं। रत्नागिरी में डेल्टा प्लस का पहला मरीज मिला था साथ ही पहली मौत भी रत्नागिरी के संगमेश्वर दर्ज की गई थी। 
 
डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत के बाद संगमेश्वर के 3 गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है और यहां कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए गए हैं।
 
ठाणे में 375 नए मामले : दूसरी ओर, राज्य के ठाणे में कोविड-19 के 375 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5 लाख 31 हजार 575 हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए।
 
उन्होंने बताया कि 16 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10 हजार 661 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

शादी के चक्कर में लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

अगला लेख