Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार के सिवान में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार के सिवान में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
, शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (14:53 IST)
सिवान (बिहार)। गुठनी थाना के श्रीकरपुर चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 शख्स यूपी के हरदोई के रहने वाले थे जबकि 1 बिहार के शिवमंदिर झरिया धनबाद का रहने वाला था।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुठनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के साथ अन्य जवान पहुंचे। इसके बाद तीनों शवों को लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
मृतकों की पहचान यूपी के हरदोई जिले के रतनपाली निवासी विकास कुमार, हरदोई जिले के मजरा बंदरा निवासी रामलाल के पुत्र अंबेद कुमार के रूप में हुई जबकि तीसरे मृतक की पहचान चंदन कुमार साह के रूप में हुई। वह शिवमंदिर झरिया धनबाद का रहने वाला था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु सरकार ने दिया बड़ा झटका, प्रॉपर्टी टैक्स में 150 फीसदी तक बढ़ोतरी