कर्नाटक के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 30 मई 2025 (16:52 IST)
Karnataka Weather Update News : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार रात को यहां निकट मोंटेपदावु कोडी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर के 5 लोग मलबे में दब गए। मलबे से एक महिला व उसके बच्चे को निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि महिला का एक अन्य बच्चा मृत पाया गया। स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया दल और जिला अधिकारियों के समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को यहां निकट मोंटेपदावु कोडी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर के 5 लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से एक महिला व उसके बच्चे को निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया हालांकि महिला का एक अन्य बच्चा मृत पाया गया।
ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट
अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश और घटनास्थल तक सीमित पहुंच के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान में जुटी है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के दौरान घर के अंदर मौजूद एक अन्य महिला मृत पाई गई, जबकि उसका बेटा सीताराम भूस्खलन की आवाज सुनकर बाहर निकल गया और बाल-बाल बच गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की पहचान कंटप्पा पुजारी के रूप में हुई है, जो भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हो गया और उसे स्थानीय लोगों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
ALSO READ: Weather Update : केरल में मूसलधार बारिश, भारी नुकसान, 8 जिलों में रेड अलर्ट
चुनौतीपूर्ण मौसम और भू-भाग की स्थितियों के बावजूद बचाव दल प्रयास जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मंगलुरु के डेरालाकाटे में एक अन्य घटना में शुक्रवार की सुबह एक मकान की दीवार ढह गई। इस घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई जिसकी पहचान फातिमा नईम के रूप में हुई है। राज्य के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के लिए चेतावनी जारी की थी। स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया दल और जिला अधिकारियों के समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दक्षिण कन्नड़ जिले में रातभर हुई बारिश के कारण भूस्खलन और दीवार गिरने की घटनाओं की पूरी जानकारी लेने के बाद जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडूराव और दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त को तत्काल घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण करने, आवश्यक कार्रवाई करने और उन्हें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के विधान सौध में सभी जिला उपायुक्तों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा पर ED का शिकंजा, 2 कंपनियों से 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

Mohan Bhagwat : अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सामान्य आदमी के पहुंच से बाहर, Indore में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, शकुन रानी के 2 बार के वोटिंग के दावे का मांगा सबूत

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं : भगवंत मान

UP : ड्रोन की अफवाहों से गांवों में दहशत, रातभर जगकर पहरा दे रहे ग्रामीण

अगला लेख