सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, हिमाचल के ऊना में हुआ हादसा

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (09:59 IST)
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह बीती आधी रात की घटना है। बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और वह फरार हो गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ALSO READ: बड़ा हादसा, जम्मू-कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट गंभीर
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना ऊना के गैगरेट की है। यह हादसा आशापुरी बैरियर के पास हुआ है। पुलिस के अनुसार ये  तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे। आशापुरी बैरियर पर उनकी ड्यूटी थी। बुधवार रात 9.45 बजे के करीब उन्होंने जोर से किसी गाड़ी के टकराने की आवाज सुनी। मौके पर जाकर देखा तो एक बाइक हादसे का शिकार हुई थी। बाइक पर सवार 3 लोग गिरे हुए थे। उन्होंने देखा कि 3 युवकों में से 2 मेन सड़क और 1 कच्ची रोड पर घायल अवस्था में पड़ा था। वहींबाइक दूसरी तरफ कच्ची सड़क पर गिरी हुई थी।

ALSO READ: अमेरिकी यात्रा के दौरान फ्लाइट में 'खास काम' कर रहे थे मोदी, ट्वीट किया फोटो
 
पुलिसकर्मी की ओर से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अपने सहकर्मियों को भी बुलाया। एम्बुलेंस कर्मियों ने मौके पर जब घायलों की जांच की तो युवकों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरे की सांसें चल रही थी। बाद में अस्पताल में तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। पुलिस  जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख