गाजियाबाद में बड़ा हादसा, हिंडन नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (10:56 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 1 बजे वसुंधरा-इंदिरापुरम कनावनी पुलिया पर तेज रफ्तार कार हिंडन नहर में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से नहर से कार निकाली। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि खोड़ा के दीपक विहार इलाके के रहने वाले इन 3 युवकों की नहर में कार समेत डूबने के कारण मौत हुई। युवकों की पहचान खोड़ा निवासी ललित, देबू और सोनू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक कनावनी पुलिया इंदिरापुरम के पास के एंबिएंस मॉल के अंदर अपनी कार से शादी समारोह में शामिल होने आए थे तभी यह हादसा हो गया।(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख