छत्तीसगढ़ में 3 इनामी नक्सलियों समेत 33 ने सुरक्षाबलों के सामने ​किया आत्मसमर्पण

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (14:40 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 3 इनामी नक्सली समेत कुल 33 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 3 नक्सलियों के सिर पर 1-1 लाख रुपए का इनाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली किस्टाराम क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
 
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जिले के डब्बामरका पुलिस शिविर में 'जनदर्शन' कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को 33 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 3 नक्सलियों के सिर पर 1-1 लाख रुपए का इनाम है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली किस्टाराम क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
 
शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष दिरदो मुडा, चेतना नाट्य मंच के अध्यक्ष हिड़मा और मिलिशिया कमांडर वंजाम हिड़मा के सिर पर 1-1 लाख रुपए का इनाम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी छुपे होने

क्या दलितों और किसानों के लिए खड़ा होना 'राष्ट्र-विरोधी' माना जाएगा : मेधा पाटकर

अगला लेख