पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में बस हादसा, 34 यात्री घायल

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (18:44 IST)
झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर गुरुवार को एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 34 यात्री घायल हो गए।बस पश्चिम मेदिनीपुर में संकरैल के रैगरा से झाड़ग्राम की तरफ वापसी की यात्रा पर थी। दुर्घटना तब हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बस पश्चिम मेदिनीपुर में संकरैल के रैगरा से झाड़ग्राम की तरफ वापसी की यात्रा पर थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना तब हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अधिकारी के मुताबिक, घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि 15 घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने यात्रियों को बचाने में मदद की।

उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दुर्घटना स्थल से गुजरने वाले वाहनों को रोका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की व्यवस्था की। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़कों की खराब स्थिति को कसूरवार ठहराया।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केदारनाथ में इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूटा

भारत पाकिस्तान सीजफायर पर बोले ट्रंप, बड़ी सफलता का श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

अगला लेख