गांधीजी की तस्वीर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 4 व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (16:56 IST)
वायनाड (केरल)। केरल में हाल में महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के 2 कर्मचारियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

करीब 2 महीने पहले स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था।
 
पुलिस ने घटना के सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल 2 व्यक्ति वायनाड के सांसद के कार्यालय के कर्मचारी हैं जबकि 2 अन्य व्यक्ति पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 24 जून को एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा वायनाड के सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के दौरान दीवार पर लगी महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख