छत्तीसगढ़ में BSF गश्ती दल पर नक्सली हमला, 4 जवान शहीद

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (15:00 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
 
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महला स्थित बीएसएफ के शिविर से सुरक्षा बल का दल गश्त पर निकला था। इस दल में जिला बल के जवान भी थे। जवान जब कुछ दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शवों को बाहर निकाल लिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख