Accident: नोएडा में सड़क हादसे में 4 दोस्तों का करुण अंत, 1 गंभीर घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (12:57 IST)
road accident in noida : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (UP) के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 के पास हुए एक सड़क हादसे में कार सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे।ALSO READ: इस समय सड़क दुर्घटनाओं में होती है सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत, परिवहन विभाग की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
 
अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
दोस्तों के साथ नोएडा से दिल्ली लौट रहे थे : मिश्रा ने कहा कि उत्तम ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को वह अपने दोस्तों मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के साथ नोएडा आए थे तथा वापस दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कार को हिमांशु चला रहा था, तभी रास्ते में सेक्टर-11 स्थित एच ब्लॉक में एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
 
पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उत्तम के चारों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता उत्तम का भी अस्पताल में उपचार हो रहा है। एडीसीपी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

अगला लेख