हैदराबाद में एक ही रात में 2 ट्रांसजेंडर समेत 4 लोगों की हत्या से सनसनी

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2023 (17:40 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात व्यक्तियों ने 2 'ट्रांसजेंडर' व्यक्तियों और 2 बेघरों समेत 4 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे टप्पाचबूतरा थाना इलाके में हमला हुआ। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा, दोनों मृत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों की हत्या करने वाले उनके करीबी हो सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह मैलरदेवपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ितों की पहचान की जा रही है और हत्याओं के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख