पंजाब के बटाला में 2 समूहों के बीच गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जुलाई 2024 (16:47 IST)
firing between 2 groups in Batala : पंजाब के गुरदासपुर जिले में 2 समूहों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के श्री हरगोबिंदपुर के लिघांवाला चौक पर हुई। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे और सभी विठवान गांव के रहने वाले हैं।
 
बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अश्विनी गोटयाल ने बताया कि गोलीबारी में दोनों समूहों के 2-2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान बलराज सिंह, शमशेर सिंह, बलजीत सिंह और निर्मल सिंह के तौर पर हुई है। घटना में 8 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं और मौके से 30 कारतूस और खोखे मिले हैं।

ALSO READ: MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
 
एसएसपी ने बताया कि एक समूह का नेतृत्व मेजर सिंह कर रहा था जबकि दूसरे गुट का अंग्रेज सिंह। उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच नहर के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की रविवार रात को झड़प हो गई। एसएसपी ने बताया कि एक समूह में कुल 9 लोग थे जबकि दूसरे समूह में 4 लोग थे।
 
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी के वाहन पर भी एक गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव विस्फोट मामले में फैसले से खुश नहीं है ओवैसी, दिया बड़ा बयान

मालेगांव फैसले पर बोले फडणवीस, आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा

रूस और जापान में भूकंप और सुनामी; क्या सच हुई जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

मालेगांव ब्लास्ट : हादसे से फैसले तक कब क्या हुआ?

मुंबई की कामुक टीचर बच्‍चों को रात में करती थी वीडियो कॉल, न्‍यूड होकर किया ये काम

अगला लेख