कर्नाटक: मंगलुरु के एक लॉज में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (14:58 IST)
मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु स्थित एक लॉज में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मैसूरु के रहने वाले देवेन्द्र (48), उनकी पत्नी निर्मला (46) और उनकी 9 वर्षीय जुड़वां बेटियों चैत्रा और चैतन्या के रूप में हुई है।
 
पुलिस के मुताबिक मामले का पता तब चला, जब शुक्रवार को बुकिंग की समय सीमा खत्म होने के बाद भी परिवार कमरे से बाहर नहीं निकला तब होटल कर्मचारी ने अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोला और मामले का खुलासा हुआ।
 
पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने आत्महत्या की। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि देवेन्द्र ने अपने बच्चों को खाने में जहर देकर मार डाला और खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि परिवार ने 27 मार्च को किराए पर कमरा लिया था और 30 मार्च को इसे खाली करना था। उन्होंने बताया कि पति कमरे में फंदे पर लटका मिला और पत्नी व जुड़वां बच्चे बिस्तर पर मृत पाए गए।
 
पुलिस ने बताया कि कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

अगला लेख