शादी से लौट रही लड़की से 4 लोगों ने किया रेप, 3 आरोपी नाबालिग

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (19:52 IST)
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया​ सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 31 मार्च को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर गई थी, जब रात में वह वापस लौट रही थी तभी चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, थुनांग का इकलौता बैंक तबाह, लोग मलबे में ढूंढ रहे अपने लॉकर

Share bazaar: अमेरिका भारत व्यापार समझौते की चिंताओं के बीच बाजार में रहा उतार चढ़ाव का रुख, Sensex 171 और Nifty 54 अंक गिरा

कभी भी हो सकता है थर्ड वर्ल्ड वॉर, नितिन गडकरी के बयान के बाद हड़कंप

अगला लेख