तेलुगु की मशहूर न्यूज एंकर ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से झूलता मिला शव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 29 जून 2025 (21:00 IST)
हैदराबाद में एक प्रमुख तेलुगु समाचार चैनल की 40 वर्षीय पत्रकार और समाचार प्रस्तुतकर्ता (एंकर) ने हैदराबाद स्थित अपने घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। स्वेच्छा वी. का शव शुक्रवार रात को उनके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
ALSO READ: Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, महिला पत्रकार के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त किया।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘स्वेच्छा वोटारकर के दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से दुख हुआ। वह एक निडर पत्रकार, लेखिका और तेलंगाना की समर्पित नागरिक थीं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।’’
ALSO READ: Jagannath Rath Yatra Stampede : जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
रामाराव ने लिखा कि जो भी यह पढ़ रहे हों, उनसे कहना चाहता हूं। अगर कभी जीवन कठिन लगे तो संकोच नहीं करें, किसी पेशेवर से संपर्क करें। जीवन जीने के लिए है और मदद हमेशा उपलब्ध है। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

तेलुगु की मशहूर न्यूज एंकर ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से झूलता मिला शव

Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

जल संरक्षण का जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

अगला लेख